फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जैथरा में राम बारात पर फेंके गए पत्थर, पुलिस ने बरसाई लाठियां

जैथरा में राम बारात पर फेंके गए पत्थर, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
जैथरा में राम बारात पर फेंके गए पत्थर, पुलिस ने बरसाई लाठियां
stone pelting in faridabad - फोटो : अमर उजाला
जैथरा (एटा)। कस्बा जैथरा में मंगलवार को राम बारात निकाली गई। राम बारात के साथ ही दो रंगशाला भी चल रहीं थी। जैसे ही राम बारात कस्बे बाहर निकली तभी अराजक तत्वों ने अभद्रता करते हुए राम बारात और रंगशाला पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने अराजक तत्वों पर लाठियां बरसाईं। इसके बाद अराजकतत्व भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को कस्बा जैथरा में प्रति वर्ष की तरह ही राम बारात धूमधाम से निकाली जा रही थी। राम बारात को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की झांकियां सजाई गईं थीं। इसके साथ ही राम बारात में दो रंगशाला भी मंगाई गईं थी। इसमें बार बालाएं नृत्य कर रहीं थी। राम बारात के साथ चल रही रंगशाला जैसे ही कस्बे से बाहर पहुंची। वैसे ही रंगशाला पर नाच रही महिलाओं के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया गया। इसको लेकर विरोध किया गया तो कुछ अराजक तत्वों ने शराब के नशे में महिलाओं पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसे देखकर राम बारात में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर उधर भागने लगे। राम बारात में मची भगदड़ की जानकारी जैसे ही जैथरा पुलिस को हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन अराजक तत्व शांत नहीं हुए। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जब हंगामा कर रहे युवक शांत नहीं हुए तो पुलिस ने पत्थर फेंकने वालों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। यह देख उपद्रव करने वाले राम बारात से भाग गए। इतना ही नहीं पुलिस ने नृत्य करने वाली वार बालाओं को थाने में बैठाया। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल शांत कराया। वहीं बताते चले कि पुलिस को कोई भी आरोपी पत्थर फेंकने वाला हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पंसंद के गाने पर न नाचने को लेकर हुआ था हंगामा
बताया जा रहा है कि राम बारात में कुछ युवा अपनी अपनी पंसंद के गाने बता रहे थे, जिस पर महिलाएं नृत्य कर रही थी। कुछ युवा बार बार अपनी पंसंद बता रहे थे। मगर उनके गाने को नजर अंदाज किया जा रहा था। जिसको लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। बात जब ज्यादा बढ़ी तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी असमाजिक तत्वों ने फेंके थे पत्थर
ऐसा नहीं है कि जैथरा राम बारात में पहली बार बार बालाओं पर असमाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके हो। बताया जाता है कि गत वर्ष भी रंगशाला पर नृत्य करने वाली महिलाओं पर पत्थर फेंके गए थे। उस दौरान भी पुलिस ने लोगों को लाठियों से खदेड़ा था।


कुछ बच्चों द्वारा हंगामा कर दिया गया था। जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची सभी भाग खड़े हुए। विधिवत तरीके से राम बारात का समापन हुआ है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
अजय भदौरिया, क्षेत्राधिकारी अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed