फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छात्रों के जीवन को सुधारने के लिए काम करें शिक्षक

छात्रों के जीवन को सुधारने के लिए काम करें शिक्षक

Tue, 03 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के जीवन को सुधारने के लिए काम करें शिक्षक
मैनपुरी। टीईपी सेंटर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पहुंचे जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों को कॉलेजों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



गोष्ठी में छात्रवृत्ति, पौधरोपण तथा शैक्षिक उन्नयन पर विचार रखे गए।
जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक छात्रों के हित उनके जीवन को सुधारने की दिशा में काम करें।


पूरी तैयारी के साथ शिक्षा प्रदान करें। विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण सुधारा जाए। शिक्षक समाज के निर्माता हैं। अभिभावकों ने अपने सबसे प्रिय बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए आपके सुपुर्द किया है।
विज्ञापन



आप अभिभावकों के भरोसे पर खरा उतरें। डीएम ने कहा कि जिन छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलना है उनके आवेदन समय से पूर्ण कराकर अग्रसारित करें। लापरवाह प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि जो विद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं, वह वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दें। वाहन चालकों की गतिविधियों पर निगरानी रखें।


मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित प्रधानाचार्यों से कहा कि छात्रों को छात्रवृत्ति के फार्म भरने के लिए काउंसलिंग करें। नाम, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, खाता नंबर सही भरे जाएं।


प्रधानाध्यापक समय से आवेदन पत्रों को अग्रसारित करें ताकि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गोष्ठियों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।



गोष्ठी में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान जनपद भर के कालेजों के प्रधानाचार्य व प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed