{"_id":"5b1007f04f1c1bf66e8b58c8","slug":"101527777264-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली लस्सी पिलाकर नवविवाहिता नकदी, जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली लस्सी पिलाकर नवविवाहिता नकदी, जेवरात लेकर फरार
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक नवविवाहिता ने पति व सास, ससुर और देवर सहित छह लोगों को नशीली लस्सी पिलाकर नकदी और घर का सामान समेटकर चली गई। अचेत परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि दुल्हन तीन लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन, जेवरात के साथ अन्य सामान को समेट ले गई है।
थाना टूंडला के ग्राम राजा का ताल निवासी राकेश कुमार पुत्र कंचन सिंह टाल पर ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक जब कोई टाल पर नहीं पहुंचा तो वहां से कुछ लोग बुलाने के लिए घर पहुंच गए। उन्होंने अंकुश को चलने के लिए कहा तो वह जागा और फिर लेट गया। इसके कारण अनहोनी की आशंका हुई। क्योंकि घर में सभी अचेत पड़े थे।
राकेश यादव (44) पुत्र कंचन सिंह, लाडो देवी (42) पत्नी राकेश कुमार, अंकुश (22), छोटू (19) पुत्र राकेश कुमार, राकेश की मां शांति देवी (70) व उसके साले का लड़का सीताराम (27) पुत्र विनोद को अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राकेश यादव ने बताया बड़े बेटे अंकुश का विवाह 11 फरवरी 2018 को जनपद एटा के थाना जलेसर के गांव करथनी निवासी बलवीर सिंह यादव की पुत्री रीता देवी से हुआ था। अंकुश 22 अप्रैल को बहू को ससुराल से लेकर ही आया था। बुधवार शाम पुत्रवधू गांव में दावत खाने को गई थी। वापस लौटने के बाद सभी को लस्सी पिलाई। इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।