{"_id":"5b1007dd4f1c1b9c6e8b5784","slug":"101527777245-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के सवालों पर बंगले झांकते दिखे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के सवालों पर बंगले झांकते दिखे आवेदक
Updated Thu, 31 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी वित्त विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से स्वरोजगार स्थापना के लिए सब्सिडी युक्त ऋण के लिए पहुंचे अधिकांश आवेदक साक्षात्कार समिति के प्रश्नों में उलझ गए। कई आवेदकों को अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं थी।
उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम लिमिटेड एससी-एसटी वर्ग को स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से सब्सिडी युक्त ऋण उपलब्ध कराएगा। इस वर्ष शासन ने जिले में स्वरोजगार स्थापना के लिए 1150 का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुरूवार को 118 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। लेकिन साक्षात्कार के लिए पहुंचे आवेदक अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दे सके।
यही नहीं कई आवेदको नहीं पता था कि प्रोजेक्ट स्थापना के लिए कुल कितनी पूंजी की जरूरत है। पॉल्ट्री फार्म और सूकर फार्म के लिए आवेदन करने वाले कई आवेदकों ने तो 15 लाख से ज्यादा की प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। विकास भवन में शुरू हुई साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राजमती, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुनील कुमार के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।