फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नृत्य और गायन की प्रस्तुति से मोहा मन

नृत्य और गायन की प्रस्तुति से मोहा मन

Mon, 02 Apr 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नृत्य और गायन की प्रस्तुति से मोहा  मन
Super Dancer - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। अमन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्र और छात्राओं ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। सीनियर छात्र-छात्राओं ने भी नृत्य, गीत और नाटक की प्रस्तुति देकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मैनेजर सुमन चौहान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निकलकर सामने आती है। कई बार बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं लेकिन मंच नहीं मिलने के कारण उनकी वह प्रतिभा छिपी रह जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय पर समय पर स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र कुमार उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य आरके माली, सेक्रेटरी सचिन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed