{"_id":"5a8868c14f1c1b4e588b92a8","slug":"101518889153-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की लगी लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला हमीर निवासी यशवीर उर्फ किशन (35) पुत्र हरप्रसाद की अलीगंज सर्किल क्षेत्र बलीपुरा में ससुराल है। शुक्रवार को वह घर से ससुराल उधारी के रुपये लेने गया था। देर शाम घर लौटते समय थाना सकीट क्षेत्र के चपरई मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में को चपेट में ले लिया। हादसे में यशवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताकर आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय यशवीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रदीप पुत्र रामदास निवासी शीतलपुर और राशिद पुत्र बाबू खान निवासी किदवई नगर फौजी गैस एजेंसी के समीप बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।