फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिसके घर में काम किया उसी की हत्या की रची साजिश

जिसके घर में काम किया उसी की हत्या की रची साजिश

Fri, 19 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिसके घर में काम किया उसी की हत्या की रची साजिश
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला अवध नगर में उद्योगपति पुत्र और पत्नी की हत्या का शुक्रवार को एसपी ने खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश घर के नौकर के भतीजे ने रची थी। तीन साथियों की मदद से घर में लाखों की लूट करने के साथ ही हत्या की गई। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर स्थित तापड़िया मिल में 11 जनवरी की रात उद्योगपति के पुत्र मुरली मनोहर तापड़िया की हत्या कर दी गई थी। वहीं गंभीर हालत में बसंती देवी ने बुधवार रात को सैफई में दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को एसपी राजेश एस ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि मृतका के नौकर सिनोद का भतीजा राहुल कश्यप निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर हाल निवासी कुइयां फूट थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद हत्या व लूट का मास्टर माइंड है। वह पहले मृतका के घर काम कर चुका है। राहुल ने साथी नरेश उर्फ अजय शाक्य निवासी गांव उझयानी थाना सैफई जिला इटावा और अजय उर्फ शक्ति कपूर निवासी गांव चाचीपुर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद हाल निवासी राठी मिल के सामने हाथा के साथ मिलकर साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को तीनों फर्रुखाबाद से कालिंदी एक्सप्रेस से रात करीब 11 बजे पहुंचे। एक घंटा वहां रुकने के बाद तापड़िया मिल पहुंचे, मकान के बगल में खाली पडे़ प्लाट से होकर गोदाम की दीवार से छत पर पहुंचे। सरिया से दीवार में नकब लगाकर जीना का दरवाजा खोला। कमरे में पहुंचते ही मुरली जाग गया तो तवा से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। मां को सरिया से पीटकर घर में रखे लाखों के जेवर लूट ले गए थे। एसपी ने बताया कि अभियुक्त राठी मिल के पास अजय राजपूत की झोपड़ी से पकडे़ गए। राहुल की मां कांती देवी को मुल्जिम बनाया गया है। वहीं उसके पिता विनोद कश्यप की तलाश की जा रही है।
-----------
इन सवालों का जवाब बना पहेली
अवध नगर में उद्योगपति पुत्र और पत्नी की हत्या व लाखों की लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। वहीं अभी कई ऐसे सवाल हैं जो तथ्यों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी विवाद का मामला वृद्धा की मौत के साथ ही मामूली चोरों द्वारा हत्या और लूट की साजिश में बदल गया। कई सवालों के जवाब वृद्धा की मौत के साथ ही दम तोड़ गए।

सवाल नंबर-1
घर से प्रॉपर्टी के सभी कागजात अभी तक गायब हैं। लुटेरों का इन कागजात से क्या वास्ता, जबकि उनका मकसद सिर्फ लाखों के जेवर और नकदी लूटा था।

सवाल नंबर 2
पुलिस घटना को प्रॉपर्टी विवाद मान रही थी। पता चला कि प्रॉपर्टी का सौदा तीन करोड़ में हुआ था लेकिन वृद्धा के मना करने के बाद मामला टल गया था। अब घटना का खुलासा हो गया। वृद्धा की मौत के बाद प्रॉपर्टी बिकना भी लगभग तय है।

सवाल नंबर 3
घटना के बाद पुलिस ने जब घर में तलाशी की तो सोने के आभूषण, चांदी के वर्तन, सिक्के आदि मिले थे। उस वक्त पुलिस कह रही थी की लूट नहीं हुई।

सवाल नंबर 4
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से दो सोने की चेन, सात सोने की चूड़ियां, टॉप्स एक जोड़ी, झुमकी एक जोड़ी, दो अंगूठी लेडीज, चांदी के तीन सिक्के और चांदी की एक जोड़ी बरामद दिखाई गई है, जबकि काफी माल पुलिस को तलाशी में भी मिला तो क्या लुटेरे जानबूझकर सोनेे, चांदी का माल छोड़ गए थे।


सवाल नंबर 5
सबसे अहम बात एसपी राजेश एस ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल पहले भी करहल में मोबाइल लूट के मामले में पकड़ा गया। उसने प्लानिंग की थी कोई भी मोबाइल लेकर नहीं जाएगा, ऐसा करेंगे तो पकडे़ जाएंगे। फिर मृतका का मोबाइल आरोपियों के पास से बरामद कैसे हुआ, जबकि एसपी के मुताबिक आरोपी होशियार था। जब वह अपने मोबाइल लेकर नहीं आए तो जानबूझकर फंसने के लिए क्यों ले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed