{"_id":"5a47d5354f1c1ba7668bd13c","slug":"101514657077-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने टूंडला स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने टूंडला स्टेशन का किया निरीक्षण
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने टूंडला में बनाए गये सीटीसी (सेंट्रलाइज ट्रैफिक कंट्रोल) सहित अन्य रेलवे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
शनिवार दोपहर डेढ़ बजे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन टूंडला स्टेशन पहुंचे। जहां पहले ही पहुंचे इलाहाबाद मंडल के रेल प्रबंधक एसके पंकज व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से लोहानी ने सीटीसी कंट्रोल रूम पहुंचकर उसकी कार्य प्रणाली को जाना। उन्होंने रेलअधिकारियों के साथ गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही साथ रेलकर्मियों की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने डीआरएम इलाहाबाद को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने के भी आदेश दिए हैं।
इसके बाद वह प्लेटफार्म के बाहर बने हुए हाल्ट पर पहुंचे। जहां उन्होंने सभी यंत्रों को देखा। इसके बाद वे अपने काफिले के साथ रेलवे चिकित्सालय पहुंचे। रेलवे चिकित्सालय में एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थियेटर के अलावा मरीजों को मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डीआएम एसके पंकज, एडीआरएम अनिल द्विवेदी के अलावा आगरा व इलाहाबाद मंडल के अधिकारी, डीटीएम समर्थ गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह, कंपनी कमांडर आनंद कुमार व सभी विभागों के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।