फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा की जीत पर झूमें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा की जीत पर झूमें भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 18 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर झूमें भाजपा कार्यकर्ता
फिरोजाबाद।गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। सड़कों पर आतिशबाजी चलाई। मिष्ठान वितरण कर जीत हर्ष जताया।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि गुजरात व हिमाचल में विकास की जीत हुई है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवमोहन श्रोती, अमित गुप्ता, संजय मिश्र, राधेश्याम यादव, प्रेमवीर सविता, राकेश शंखवार, अजय गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया।

निकाय चुनाव संयोजक सत्यवीर गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कार्य व सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र का परिणाम है। महापौर नूतन राठौर, मंगल सिंह राठौर, अनिल भारद्वाज, राजेंद्र बौहरे, धर्मेंद्र शर्मा, नवीन प्रकाश उपाध्याय, अजीत अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव मेें जीत के तुरंत बाद फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया गया था। सूरत में नूतन राठौर का चार दिन का प्रवास रहा। भाजपा ने यूपी की सबसे कम उम्र की मेयर के रूप में चुनावी प्रचार में नूतन को प्रोजेक्ट किया। मेयर नूतन राठौर ने सूरत में कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के लिए सभाएं की और जनसंपर्क भी किया। नूतन राठौर ने बताया कि गुजरात चुनाव के नतीजे आने के बाद सूरत से जब फोन आया कि 16 में से 15 सीटें भाजपा जीत गई है तो काफी अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की जीत से स्थानीय भाजपा नेता और पदाधिकारी एटा रोड पर एकत्रित हुए और यहां ढोल नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी छुटा तथा मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। दयाशंकर गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुरेश भदौरिया, अतुल तिवारी, रमाशंकर गुप्ता, डा. गोपाल सिंह, सुरेश वर्मा, महेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, सुभाष गुप्ता, अजय मित्तल, अतुल गुप्ता, शिवम दीक्षित, दिनेश राठौर, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा की जीत जनता की जीत है। जनता का विश्वास दिन पर दिन भाजपा के प्रति बढ़ता ही जा रहा है। यह बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर ने भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहीं। इस दौरान मिष्ठान भी वितरण किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, दिनेश गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, हरीश चंदानी, सुशील कुमार सिंह, अवधेश पालीवाल और केके दीक्षित आदि थे। नारखी दक्षिण मंडल अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई। इस दौरान महावीर सिंह बघेल, ध्रुव शर्मा, मुन्ना लाल, गवेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, राकेश शर्मा, दिनेशपाल सिंह, कंचन शर्मा मौजूद रहे।


जसराना। भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के नेतृत्व में आतिशबाजी की। मुख्य चौराहे पर रक्तदान शिविर के जिला संयोजक डा. उम्मेद सिंह राजपूत, डा. विजेंद्र सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, जगदीश भाटिया, श्यामवीर सिंह, रतनपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, सोनू तोमर, अरविंद, राजेंद्र दिवाकर, अमलेश राजपूत, कमलेश यादव ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed