फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मिट्टी खनन पर छापा, खनन में प्रयोग नौ वाहन पकड़े

मिट्टी खनन पर छापा, खनन में प्रयोग नौ वाहन पकड़े

Fri, 15 Dec 2017 07:46 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी खनन पर छापा, खनन में प्रयोग नौ वाहन पकड़े
अवैध खनन करती पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौमुहां/जैंत (मथुरा)। मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ शुक्रवार को जैंत पुलिस की छापामार कार्रवाई से खलबली मच गई। गांव आझई में हुई कार्रवाई को देख खनन माफिया भाग खड़े हुए। पुलिस ने खनन में उपयोग नौ वाहनों को पकड़कर सीज किया है।
विज्ञापन


खनन माफिया के खिलाफ प्रदेश सरकार के सख्त रवैये के बाद जैंत पुलिस हरकत में दिखाई दी। गुरुवार की देररात जैंत पुलिस ने गांव आझई में मिट्टी खनन के कार्य पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मिट्टी खनन में प्रयोग किए जा रहे नौ वाहनों को पकड़ लिया। इनमें तीन जेसीबी, चार हाईवा और दो ट्रैक्टर ट्राली हैं। पुलिस ने तीन खनन माफिया को भी दबोचा। जिन्हें बाद में मुचलकों पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जैंत चौकी प्रभारी चतर सिंह ने बताया के मिट्टी खनन की काफी शिकायत मिल रही थीं।
विज्ञापन


दो बार छापामार कार्रवाई की गई तो खनन माफिया भाग खड़े हुए थे। शुक्रवार को खनन के लिए प्रयोग हो रहे नौ वाहनों को पकड़ा है। चौकी प्रभारी का कहना है खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed