फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद भाई को गोली मारी, मौत

बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद भाई को गोली मारी, मौत

Sat, 28 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद भाई को गोली मारी, मौत
गोली मारी - फोटो : File Photo
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला जई में दो भाइयों के बीच रविवार सुबह बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव नगला जई निवासी रामरहीस (55) का रविवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर अपने छोटे भाई मुनेश से विवाद हो गया। बताया जाता है कि गांव के बाहर खेत पर झाेंपड़ी रखने को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ था। रविवार सुबह कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इससे गुस्साए मुनीश ने रामरहीस के सिर में तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने से रामरहीस लहूलुहान हालत में मौके पर ही गिर पड़ा। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। आनन-फानन में रामरहीस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान देर शाम अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उधर, मामले की जानकारी पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस आरोपी छोटे भाई मुनेश की तलाश कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed