फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच सदन मिलकर बनाया वृंदावन आश्रय सदन

पांच सदन मिलकर बनाया वृंदावन आश्रय सदन

Sat, 14 Oct 2017 08:29 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
पांच सदन मिलकर बनाया वृंदावन आश्रय सदन
कृष्णा - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। केंद्र और प्रदेश सरकार वृंदावन में रह रहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं को सुविधाएं देने के प्रति गंभीर हैं। सरकार अपनी ओर से आश्रय सदनों में अच्छा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा वृंदावन के पांचों महिला आश्रय सदनों को मिलाकर एक कर दिया गया है। अब सभी पांचों आश्रय सदनों को अलग-अलग नाम से न जानकर वृंदावन आश्रय सदन के नाम से जाना जाएगा। चैतन्य विहार महिला आश्रय सदन के प्रभारी संतोष मिश्रा बताया कि ज्ञानगुद्ड़ी के भूत गली स्थित मीरा सहभागिनी रासबिहारी एवं लीला कुंज पागल बाबा महिला आश्रय सदन के साथ चैतन्य विहार फेस 1 में एक परिसर में स्थित तीनों स्वधार महिला आश्रय सदनों को एक कर दिया गया है। आश्रय सदनों को एक करने से सरकारी मदद अलग-अलग ना आकर इकट्ठा एक ही स्थान पर आएगी। दुर्गादासी, ऊषा देवी, दुलारी, शांति ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को लाभ होगा। आश्रय सदन अधीक्षिका गीता दीक्षित का कहना है कि अलग-अलग सदन होने से सरकारी मदद मिलने में जो कठिनाई आतीं थीं उनसे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed