फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रदूषण मुक्त दिवाली को बढ़े कदम

प्रदूषण मुक्त दिवाली को बढ़े कदम

Fri, 13 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण मुक्त दिवाली को बढ़े कदम
diwali
मैनपुरी। प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिए जनपद में जागरूकता अभियान तेजी के साथ चल पड़ा है। शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


आरसी महिला डिग्री कॉलेज, मैनपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त बैनर तले प्रदूषण रहित दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने कहा कि दीप जलाना घर की सफाई, घर की सजावट, खरीददारी, आतिशबाजी, पूजा, उपहार, मिठाइयां सभी इस उत्सव के अंग है।
विज्ञापन


इन सबकेबीच पर्यावरण का ध्यान रखना आवश्यक है। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी, सविता, डॉ. कुसुम यादव ने भी विचार रखे। छात्राओं ने संकल्प लिया कि न धूम न धमाका, इस बार पटाखे नहीं चलायेगें, फल मिठाई खायेगें। हमारी धरती हमी बचाएंगे, बिना पटाखे दीवाली मनायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं प्राथमिक विद्यालय नाहिली एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली विकास खंड घिरोर में भी बच्चों को भी पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रुबीना परवेज, सहायक अध्यापक राजेश यादव , अजीत यादव, महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यपक प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम द्वारा यह कहा गया कि जो बच्चे दिवाली पर पटाखे नहीं जलाएंगे।

पर्यावरण के संबंध में गांववालों को जागरूक करेंगे। उन्हें 10 अंक पर्यावरण विषय में दिए जाएंगे। मौके पर गीता देवी , सरिता पाल , संजीव कुमार , भावना कुमारी , ग्रामप्रधान मीना देवी ,ज्ञानेंद्र सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नगर के बालाजी ग्लोबल एकेडमी में बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिए संकल्प लिया।

आकांक्षा यादव ने कहा कि इस समय प्रदूषण समाज के लिए सबसे बड़ी समस्या है। प्रदूषण से लोगों को निजात दिलाने के लिए इस दिवाली पर पटाखे नहीं चलाएंगे।


मानसी राठौर ने कहा कि दिवाली का पर्व प्रकाश का पर्व है। इस पर्व पर हम संकल्प लेते हैं कि प्रदूषण मुक्ति दिवाली मनाएंगे। किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं करेंगे।

निधि पांडेय ने कहा कि प्रदूषण समाज में जहर घोलने का कार्य कर रहा है। मानव जीवन के लिए प्रदूषण सबसे बड़ा खतरा है। हम संकल्प लेते हैं कि इस दिवाली को प्रदूषण मुक्ति दिवाली मनाएंगे।


वैष्णवी ने कहा कि हम छात्र-छात्राएं यदि संकल्प ले लें कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करना है तो निश्चित ही बड़ी सफलता मिलेगी। हम संकल्प लेते हैं कि इस दिवाली को प्रदूषण मुक्त मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed