फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आवास को भटक रहे ग्रामीण की मौत

आवास को भटक रहे ग्रामीण की मौत

Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आवास को भटक रहे ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
फिरोजाबाद। आवास के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहे ग्रामीण की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम गुदाऊं ठार कमल सिंह निवासी सत्यवीर (38) की शुक्रवार की सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार कराने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ममता देवी का कहना है कि वह गरीब परिवार से होने के साथ बीपीएल कार्डधारक है। किसी तरह परिवार का पालन पोषण हो रहा है। पीड़िता का कहना है कि पति सत्यवीर पिछले ही करीब छह माह से आवास के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा था लेकिन अफसरों ने कोई ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन


आवास का आवंटन नहीं होने के कारण वह काफी ही परेशान रहने लगा था। शुक्रवार सुबह अचानक ही उनके सीने में दर्द हुआ और उपचार के लिए फिरोजाबाद अस्पताल में ले गए लेकिन किसी चिकित्सक को दिखाते इससे पहले ही मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र आनंद (19) एवं अंकित (17) वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गरीब परिवार की मदद किए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। मांग करने वालों मे सतीश चंद्र यादव, इंद्रवती यादव के साथ अन्य ग्रामीण भी शामिल हैं।



आवास को पात्रों का चयन जिला स्तर से होता है। ग्रामीण की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। गरीब परिवार से हैं तो प्रशासन की नियमावली में जो सहयोग हो सकता है उस परिवार के किया जाएगा।
अम्बरीश कुमार बिंद, एसडीएम सदर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed