{"_id":"69ee8178dfa69025ad0d0558","slug":"10000-people-thirsty-due-to-the-arbitrariness-of-the-pump-operator-agra-news-c-25-1-agr1035-1045000-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पंप ऑपरेटर की मनमानी से 10 हजार लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पंप ऑपरेटर की मनमानी से 10 हजार लोग प्यासे
विज्ञापन
आगरा। भीषण गर्मी में पंप ऑपरेटर की मनमानी से गढ़ी भदौरिया, गुुलाब नगर, सरस्वती नगर, गोकुल नगर, सुलहकुल नगर आदि क्षेत्रों में करीब 10 हजार आबादी प्यासी है। सुबह और शाम आंशिक जलापूर्ति से लोग परेशान हैं।
गढ़ी भदौरिया क्षेत्र में तीन दिन से पानी नहीं पहुंच रहा। उधर, सुलहकुल और गोकुल नगर में सुबह व शाम 15-15 मिनट के लिए सप्लाई हो रही है। लोग पानी का भंडारण नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय निवासी राजाराम का कहना है पंप ऑपरेटर पपिंग स्टेशन पर ताला लगा जाता है। समय पर ताला नहीं खोलता। जिस वजह से उन्हें सुबह और शाम पानी नहीं मिल पा रहा। पेयजल आपूर्ति का समय भी गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, इस संबंध में जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण का कहना है कि आपूर्ति की जांच कराई जाएगी। पंप ऑपरेटर की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।