फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 societies, 40 distribution in-charges... how do farmers get fertilizer?

Agra News: 100 समितियां, 40 प्रभारी वितरण...कैसे मिले किसानों को खाद

Sun, 11 Oct 2026 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
100 societies, 40 distribution in-charges... how do farmers get fertilizer?
आगरा। सहकारिता विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले की 100 सक्रिय सहकारी समितियों में से प्रतिदिन केवल 40 ही खुल पा रही हैं। इससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा और उन्हें लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 92 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें सचिव, सहायक आंकिक और चपरासी हैं। इनमें से कैडर सचिवों की संख्या 28 है लेकिन दो निलंबित हैं और एक कार्य पर नहीं है। इस प्रकार, केवल 25 सचिव ही कार्यरत हैं। करीब 15 सहायक आंकिकों को प्रभारी सचिव का कार्यभार दिया गया है। कुल 40 कर्मचारी ही सभी समितियों को खोलने और खाद वितरण के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने रबी के सीजन में समितियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पॉस मशीन लॉग आईडी की कमी के कारण केवल 40 समितियों पर ही खाद वितरण संभव है। यह स्थिति किसानों के बीच विवादों का कारण भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के पदों पर भी कमी
जिले में छह तहसीलें हैं, जहां प्रत्येक पर एक अपर जिला सहकारी अधिकारी का पद सृजित है। इन छह पदों में से मात्र दो अधिकारियों की ही तैनाती है। इसी तरह, जिले में 15 ब्लॉक हैं। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के 18 पद सृजित हैं, जिनमें से केवल तीन ही कार्यरत हैं।

वर्जन :
- 100 समितियों पर कुल 28 सचिव हैं, जिनमें से तीन कार्य पर नहीं हैं। 15 सहायक आंकिकों को प्रभारी बनाया गया है। इसके बावजूद, सभी समितियों को हर रोज खोलना संभव नहीं है। - सतीश कुमार, एआर, सहकारिता विभाग
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed