फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100% attendance children honored

Agra News: शतप्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चे हुए सम्मानित

Mon, 16 Jan 2023 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
100% attendance children honored
भोगांव।
विज्ञापन

बीआरसी पर सोमवार को शिक्षा विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले 10 बच्चों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बीआरसी कार्यालय पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानगंज अनुपम शुक्ला और प्रभारी सीडीपीओ रेनू वर्मा, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर अरुणा के निर्देशन में किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और उन्मुखीकरण का कार्य एआरपी टीम सुल्तानगंज धीरज सिंह राजपूत, शिवोम कुमार दीक्षित, राम कुमार सिंह, अवनींद्र कुमार शाक्य के द्वारा निभाई। प्रत्येक न्याय पंचायत के नोडल संकुल शिक्षकों ने अपने अपने न्याय पंचायत की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल और जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किस प्रकार निपुण लक्ष्य प्राप्त किया जाए के संदर्भ में विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया और हर विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का वचन लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवीन सक्सेना, प्रशांत तिवारी, बृजेश प्रताप, कैलाश सिंह, प्रदीप कुमार, संजीव दिक्षित, आलोक कुमार, अनूप श्रीवास्तव, कमल पांडेय, संजीव कुमार, नीरा यादव, भावना सिंह, श्वेता शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed