फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 nominated including SP leader, ex-pradhan in attack on woman head's house

महिला प्रधान के घर हमले में सपा नेता, पूर्व प्रधान समेत 10 नामजद

Thu, 25 Nov 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
10 nominated including SP leader, ex-pradhan in attack on woman head's house
पिनाहट। क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटायली के गांव किंदरपुरा की रहने वाली प्रधान अनीता देवी के घर पर हमला करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विनय यादव, पूर्व प्रधान योगेश यादव समेत 10 नामजद और चार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रधान अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी राम प्रताप का कुत्ता आए दिन उनके दरवाजे पर गंदगी कर देता है। सोमवार की शाम उनके पति हीरालाल पड़ोसी से इसकी शिकायत की थी। इस पर पड़ोसी कई लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर आए और उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रधान अनीता देवी, उनके पति और पुत्री प्रियंका व पुत्र गुड्डू को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

एसओ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधान के पति की तहरीर पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विनय यादव, पूर्व प्रधान योगश यादव, रामप्रताप, रंजीत, प्रदीप, जुगुल किशोर, ऊषा, राजेश, अखिलेश, राधामोहन और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed