फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 new wetlands to be developed; tourism and greenery to get a boost.

Agra News: विकसित होंगे 10 नए वेटलैंड, पर्यटन-हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 18 Sep 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
10 new wetlands to be developed; tourism and greenery to get a boost.
आगरा। वन विभाग जिले में 10 और वेटलैंड विकसित करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वेटलैंड बनने से हरियाली विकसित होने के साथ जलस्तर और पर्यावरण में भी सुधार होगा। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जैव विविधता को बढ़ावा देनेे के लिए वन विभाग की टीम ने कई स्थानों को वेटलैंड के तौर पर विकसित करने के लिए सर्वे किया है। इसमें किरावली ब्लॉक के सबसे ज्यादा छह गांव हैं। एत्मादपुर और खेरागढ़ क्षेत्र के दो-दो गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि 10 नए वेटलैंड के लिए राजस्व समेत अन्य रिकॉर्ड जुटाए हैं। शासन को प्रस्ताव भेज चुके हैं। बैठक कर कार्ययोजना भी बन गई है। सदर में अंगूठी और खेरागढ़ में नया ग्राम को वेटलैंड के रूप में विकसित करने का काम पहले से ही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

यहां विकसित होंगे वेटलैंड:
किरावली: रायपुरा अहीर, नया बांस, जाजऊ, बाहरावती खास, सांधन और पुरामना।
एत्मादपुर: सुरहरा और खेड़ी अडू।
खेरागढ़: बसई जगनेर और करहकी।
-------------

वेटलैंड बनने के फायदे
- गहरे तालाबों में जल संरक्षण होगा। इससे जलस्तर बढ़ेगा।
- विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।
- क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। घूमने के लिए क्षेत्र विकसित होंगे।
- जलीय जीव संरक्षित होंगे और पक्षियों को ठिकाना मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed