फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 Corona patients from Agra to will be shifted to Mainpuri

CoronaVirus: आगरा से कोरोना के 10 मरीजों को मैनपुरी में शिफ्ट किया गया

Mon, 13 Apr 2020 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
10 Corona patients from Agra to will be shifted to Mainpuri
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मिले कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीजों को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश के बाद रविवार की रात मैनपुरी में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें भोगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बने आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय को पत्र लिखकर आगरा से 10 कोरोना संक्रमित मरीजों को मैनपुरी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद रविवार की देर रात आगरा से सभी 10 मरीजों को मैनपुरी लाया गया। यहां जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में सभी 10 मरीजों को भोगांव में स्थापित किए गए आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में कुल 13 संक्रमित

सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने टीम के साथ आईसोलेशन वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की देखभाल कर रही टीम को सतर्क किया गया है कि वे बचाव के सभी संसाधनों का प्रयोग करते हुए मरीजों की देखभाल करें। भोगांव के आइसोलेशन वार्ड में कुल 13 संक्रमित हैं। इनमें तीन मैनपुरी के हैं।

आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण इनके आइसोलेशन में भी परेशानी आने लगी है।  जिले में अब संक्रमितों की संख्या 138 हो गई है। इनमें 124 मामले सक्रिय हैं। इससे पूर्व आगरा से 10 मरीजों को को मथुरा के वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिफ्ट किया जा चुका है> 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed