{"_id":"636a931540108c1b430b1ee0","slug":"1-60-lakh-straw-burnt-due-to-fire-in-two-bastions-kasganj-news-agr5528461155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बुर्जियों में आग से 1.60 लाख का भूसा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बुर्जियों में आग से 1.60 लाख का भूसा जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के नगला हंसी गांव स्थित दो बुर्जियों में आग लगने से 1.60 लाख मूल्य का भूसा जलकर राख हो गया। मामले में बुर्जी स्वामी ने गांव निवासी दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
गला हंसी गांव निवासी रामप्रकाश अपने खेत और घर के पास दो भूसे की बुर्जी बना रखे थे। रामप्रकाश का आरोप है कि 5 नवंबर को गांव के ही अहिलकार और विपिन ने पहले उनके खेत पर बनी हुई भूसे की बुर्जी में आग लगाई। इस बात की जानकारी होने पर वो परिवार के साथ खेत पर पहुंचे तभी मौका पाकर आरोपियों ने उनके घर के पास मौजूद बुर्जी में आग लगा दी। जिससे दोनों ही बुर्जियों में रखा हुआ भूसा जल गया। रामप्रकाश का आरोप है कि आग लगाकर भागते हुए उनके द्वारा आरोपियों को देखा गया है। उसका कहना है कि खेत बुर्जी की कीमत लगभग 1 लाख रुपये एवं घर के पास की बुर्जी में रखे भूसे की कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। मामले की जानकारी उनके द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने रामप्रकाश की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।