फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ashiyana rape case may wrap up soon

आठ साल बाद आशियाना रेप केस में जगी उम्मीद

Tue, 09 Jul 2013 11:35 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
ashiyana rape case may wrap up soon

आशियाना दुराचार कांड में जेजे बोर्ड में नए साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए आरोपी पक्ष द्वारा सेशन कोर्ट में लगाई गई अर्जी सोमवार को खारिज करने के आदेश हुए।

विज्ञापन


इससे पीड़ित परिवार ने कुछ राहत जताई है। मालूम हो कि कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई पिछले सप्ताह गुरुवार को पूरी हो चुकी थी, लेकिन फैसला सुरक्षित रखा गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ वर्ष पहले हुए आशियाना दुराचार कांड का मुख्य आरोपी उस वक्त बालिग था या नहीं, इसे लेकर जेजे बोर्ड में दूसरी बार मामला चल रहा है।

पहले आरोपी को बताया था बालिग
पहली दफा बोर्ड ने आरोपी को बालिग करार दिया था, लेकिन सेशन कोर्ट ने मार्च में बोर्ड को मामला फिर सौंपा और दो महीने में निर्णय देने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरोपी पक्ष शुरुआती कुछ तारीखों में गैर-हाजिर रहा। साथ ही बोर्ड द्वारा तय तारीखों में उम्र संबंधी नए साक्ष्य न प्रस्तुत कर पाने के बाद और तारीख मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सबूत पेश करने को मांगा था वक्त

इससे इनकार करते हुए बोर्ड ने अंतिम बहस के लिए तारीख तय कर दी। इस पर आरोपी पक्ष ने सेशन कोर्ट में अर्जी देकर जेजे बोर्ड में नए साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए और समय मांगा था। जिसे सेशन कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया।


वहीं, मंगलवार को जेजे बोर्ड में अंतिम बहस के लिए तारीख तय की गई थी। माना जा रहा है कि अगर फाइल यहां पहुंच गई तो बहस होगी, अन्यथा इसे आगे बढ़ाया जाएगा। अगले कुछ दिनों में अगर जेजे बोर्ड में दी गई तारीखों पर अंतिम बहस हुई तो जल्द ही आरोपी की उम्र पर निर्णय आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed