फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   land dispute

जमीन के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत, 30 लोग घायल

Thu, 03 Nov 2016 04:28 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 03 Nov 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
land dispute

खंड के गांव सतुआ गढी में जमीन के विवाद के चलते दो गुटों के बीच हुए झगड़े में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान दोनों गुटों की ओर से जमकर पथराव हुआ और हवाई फायर किए गए। घायलों को पलवल व फरीदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया। झगड़े को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन


एसएचओ देवेंद्र कुमार के अनुसार गांव सतुआ गढ़ी में यमुना की जमीन के मामले को लेकर दो गुटों की बीच में काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते गोवर्धन त्योहार की रात बच्चों द्वारा आतिशबाजी चलाने को लेकर दोनों गुटों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में ही वह कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों गुटों की ओर से हथियार निकल आए और उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस हमले में दोनों गुटों के कई लोग लोग घायल हो गए, जिनकी संख्या तीस से ऊपर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि झगड़े के दौरान दोनों गुटों के बीच हवाई फायर भी हुए। ग्रामीणों का कहना है कि और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि झगड़े में घायल दोनों गुटों के लोग पलवल व फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। उनके बयान व शिकायत के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed