{"_id":"5bab9d1d867a555b081aa1fc","slug":"youth-festival-of-himachal-pradesh-university-part-2-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव का आगाज, शास्त्रीय संगीत और तबले की ताल से जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव का आगाज, शास्त्रीय संगीत और तबले की ताल से जमाया रंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव भाग-दो का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने किया। महोत्सव में प्रदेश के 50 कॉलेजों के लगभग 800 युवा कलाकार भाग ले रहे हैं। चार दिन तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन के प्रथम सत्र में शास्त्रीय संगीत स्पर्धा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें सूबे के 12 महाविद्यालयों के युुवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश कीं। शास्त्रीय संगीत में सोलन, ढलियारा, कोटशेरा, पीजी सेंटर शिमला, संस्कृत कॉलेज कटारू, आरकेएमवी शिमला, ऊना, करसोग, हमीरपुर, जोगिंद्रनगर, फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला और भटोली कॉलेज के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। वहीं, तबला वाद्यन में आठ कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, फाइन आर्ट्स शिमला, बैजनाथ, कुल्लू, बासा, भटोली और ठियोग कॉलेज शामिल हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. उषा वाग्ती, डॉ. जगमोहन शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा व जिला लाल ठाकुर ने निभाई।
विज्ञापन
इस मौके पर धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार मेहता, डॉ. नरेंश शर्मा, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. हेमंत कुमार उपस्थित रहे। युवा महोत्सव के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंडियन ग्रुप सांग और सायं के सत्र में लाइट वोकल/ गीत गजल की प्रतियोगिता होगी।