फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: Live streaming of court proceedings in the High Court begins; Chief Justice inaugurates the

हिमाचल प्रदेश: उच्च न्यायालय में अदालती कार्रवाई का लाइव प्रसारण शुरू, मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन

Wed, 23 Sep 2026 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

प्रदेश उच्च न्यायालय में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बुधवार को अदालती कार्यवाही के सीधे प्रसारण और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: Live streaming of court proceedings in the High Court begins; Chief Justice inaugurates the
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बुधवार को अदालती कार्यवाही के सीधे प्रसारण और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया। उद्घाटन भाषण में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और समाज के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, दिखना भी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और दुर्गम इलाके को ध्यान में रखते हुए यह तकनीक आम जनता, वकीलों और कानून के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय देश का ऐसा 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया गया है।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने सचेत करते हुए कहा कि पारदर्शिता का अर्थ पब्लिसिटी नहीं है। अदालत की गरिमा, मर्यादा और गंभीरता हर हाल में बनी रहनी चाहिए। संवेदनशील मामलों जैसे बच्चों से संबंधित विवाद, यौन अपराधों के पीड़ितों और वैवाहिक मामलों में गोपनीयता और व्यक्तिगत अधिकारों का ध्यान रखा जाएगा। प्रसारण के अनधिकृत रिकॉर्डिंग, पुनरुत्पादन या दुरुपयोग को रोकने के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। कंप्यूटर, ई-कोर्ट और एआई समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने स्वागत भाषण में कहा कि यह पहल मुख्य न्यायाधीश और ई-कमेटी के मार्गदर्शन से संभव हुई है, जिसमें न्यायमूर्ति संदीप शर्मा और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यह जनता के विश्वास को मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी, न्यायमूर्ति राकेश कैंथला, न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज, न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा, न्यायमूर्ति चिराग भानु सिंह, न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा और न्यायमूर्ति योगेश जसवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त,रजिस्ट्रार जनरल विकास भारद्वाज, अन्य रजिस्ट्रार, न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सदस्य और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed