फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti stay away from these three people otherwise you will suffer according to chanakya

Chanakya Niti : इन तीन लोगों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर है, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Sat, 30 Nov 2024 12:28 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 12:28 PM IST
सार

Chanakya Niti For Life: किसी की मदद करना एक अच्छा काम माना जाता है। जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की मदद के लिए दौड़ता है उसे दुनिया में बहुत सम्मान मिलता है। लेकिन चाणक्य कहते हैं कि इन तीन तरह के लोगों की कभी मदद न करें। 

विज्ञापन
Chanakya Niti  stay away from these three people otherwise you will suffer according to chanakya
Chanakya Niti For Life - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chanakya Niti Quotes: किसी की मदद करना एक अच्छा काम माना जाता है। जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की मदद के लिए दौड़ता है उसे दुनिया में बहुत सम्मान मिलता है। लेकिन कई बार आप किसी की मदद करना चाहते हैं, लेकिन मदद करने से भी आपकी समस्या हल नहीं होती, कई बार आप किसी की मदद तो करते हैं लेकिन शुक्रिया कहने की बजाय वह आपको ही जिम्मेदार ठहरा देता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में तीन ऐसे लोगों का जिक्र किया है जिनकी आपको कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा।

विज्ञापन

आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए और उनकी मदद नहीं करना चाहिए जो दूसरों की भावनाओं का सम्मान नहीं करते, वे दूसरों के साथ अनादर का व्यवहार करते हैं। जिन लोगों के साथ आप रहेंगे उनके बुरे गुण आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि आपको ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि आप तभी प्रगति कर सकते हैं जब आप इन लोगों की संगति से दूर रहेंगे। आइए देखें कि आचार्य चाणक्य क्या कहते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 


मूर्ख शिष्य
आचार्य  चाणक्य के अनुसार अज्ञानी शिष्य को कितना भी पढ़ाओ, उसे कुछ समझ नहीं आता। किसी अज्ञानी शिष्य पर अपनी ऊर्जा और प्रयास बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। आचार्य  चाणक्य ने कहा कि लोग क्या कहते हैं उसके बारे में मत सोचो, ऐसे लोगों से दूर रहो।

लालची व्यक्ति
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लालची व्यक्ति विश्वासपात्र नहीं होते हैं यदि कोई व्यक्ति लालची प्रवृत्ति का हो तो उससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। लोभी व्यक्ति सदैव अपने हित के बारे में सोचता है औऱ लोभ में आकर आपका अहित कर सकता है या आपको धोखा भी दे सकता है। इसलिए समय रहते ऐसे लोगों से दूरी बना लेना ही उचित रहता है।

स्वार्थी व्यक्ति
चाणक्य के अनुसार स्वार्थी व्यक्ति से सदैव दूरी बनार रखनी चाहिए। ये लोग केवल अपने लाभ के बारे में सोचते है। स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए लोगों से रिश्ते बनाकर उनका प्रयोग करते हैं। ऐसे लोगों के कारण आप बिना बुलाई मुसीबत में फंस सकते हैं। ये लोग आपका उपयोग अपने हित के लिए करके किनारा कर लेते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सदा दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed