{"_id":"629f8ea859e64b1c1510916d","slug":"youngman-hit-in-parking-shimla-news-sml411400618","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नगर निगम की पार्किंग में मनमानी वसूली, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नगर निगम की पार्किंग में मनमानी वसूली, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता का भाई चला रहा है पार्किंग
ज्यादा पैसे मांगने पर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की पार्किंग में जमकर मनमानी हो रही है। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास बनी पार्किंग में एक युवक से शुल्क को लेकर बहस और पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पार्किंग चला रहा भाजपा नेता का भाई भी दिखाई दे रहा है।
सदर पुलिस ने युवक की शिकायत पर पार्किंग संचालक ठेकेदार के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। शिकायतकर्ता युवक खलीनी का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में युवक का आरोप है कि सोमवार सुबह 11:40 बजे वह गाड़ी पार्क करने इस पार्किंग में पहुंचा था कि यहां पैसे को लेकर ठेकेदार से बहस हो गई। इसके बाद उसे मारा गया। युवक ने खलीनी के पार्षद पूरनमल को भी इसकी शिकायत दी है। बताया कि पार्किंग में उससे 200 रुपये शुल्क मांगा गया। रेट लिस्ट के अनुसार यह शुल्क 50 रुपये भी नहीं बनता। कहा कि वह कुछ देर के लिए गाड़ी पार्क करेगा तो ठेकेदार ने उसे पार्किंग देने से मना कर दिया। पार्किंग खाली होने के बावजूद उसे गाड़ी पार्क नहीं करने दी। खलीनी के पार्षद पूरनमल ने इसका वीडियो उप महापौर शैलेंद्र चौहान को भेजा है और कार्रवाई की मांग की। इस पार्किंग में पहले भी ओवरचार्जिंग को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। सदर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि इस मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।