{"_id":"5a84633d4f1c1baa1b8b760b","slug":"young-people-practicing-eye-to-eye-gestures-like-priya-prakesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर भी चढ़ा ‘नेशनल क्रश’ का खुमार, प्रिया की तरह आंखों से इशारे की प्रैक्टिस करते दिखे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर भी चढ़ा ‘नेशनल क्रश’ का खुमार, प्रिया की तरह आंखों से इशारे की प्रैक्टिस करते दिखे युवा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। हिमाचल में भी प्रिया के वीडियो का खूब आदान-प्रदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने प्रिया को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। अपनी आंखों के इशारों के कारण प्रिया ‘नेशनल क्रश’ बन गई हैं। प्रिया की मुस्कान पर पहाड़ के युवा भी फिदा हो गए हैं। वैलेंटाइन-डे के मौके पर राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर के युवाओं ने इंटरनेट पर प्रिया के वीडियो क्लिप और फोटो खूब शेयर किए।
वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर अपने फेस एक्सप्रेशन से अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार जता रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन-डे का सिंबल बन गया। पिछले कुछ दिन से प्रिया के वीडियो, फोटो और वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर शेयर किए जा रहे हैं। युवक और युवतियां वीडियो में जिस तरह प्रिया आंखों से इशारे कर रही हैं, उसी तरह आंखें और भौहें मटकाने की प्रैक्टिस करते भी दिखे। प्रिया प्रकाश वारियर का गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ रिलीज हुआ है। प्रिया प्रकाश अपना एक्टिंग डेब्यू मलयालम फिल्म ‘ओरू अडार लव’ से कर रही हैं। यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। यह गाना भी इसी फिल्म का है।