{"_id":"5d0ce2e18ebc3e36a42ecbd8","slug":"world-yoga-day-2019-physical-education-teacher-sita-khond-perform-janu-shirshasan-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: शारीरिक शिक्षिका ने दो घंटे किया जानु शीर्षासन, विश्व रिकॉर्ड का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: शारीरिक शिक्षिका ने दो घंटे किया जानु शीर्षासन, विश्व रिकॉर्ड का दावा
Fri, 21 Jun 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
जानु शीर्षासन करतीं शारीरिक शिक्षिका सीता खुंद
- फोटो : अमर उजाला
खेल प्रशिक्षण केंद्र धर्मशाला के सभागार में शिमला जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेजोथी, ननखड़ी में तैनात शारीरिक शिक्षिका सीता खुंद (43) ने पौने दो घंटे तक जानु शीर्षासन किया।
विज्ञापन
इसके लिए सीता का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इस आसन में अब तक कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। आमतौर पर इसे तीन से पांच मिनट तक ही किया जाता है।
विज्ञापन
सीता ने बताया कि जानु शीर्षासन हृदय रोग, कमर, कंधे, टांगों के दर्द से मुक्ति पाने और उच्च रक्तचाप में लाभदायक है। इससे मानसिक संतुलन बना रहता है। सीता ने बताया कि इस विश्व कीर्तिमान को बनाने का उनका मकसद घरेलू हिंसा मुक्त भारत का संदेश देना है।
विज्ञापन
शिक्षिका सीता ने बताया कि जानू शीर्षासन हृदय रोग, कमर, कंधे, टांगों के दर्द और उच्च रक्तचाप में लाभदायक है। इससे मानसिक संतुलन भी बना रहता है।