Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police recruitment to now feature biometric attendance and CCTV monitoring

हिमाचल प्रदेश: पुलिस भर्ती में अब बायोमीट्रिक हाजिरी, सीसीटीवी से होगी निगरानी, सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

Tue, 17 Nov 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 05:30 AM IST
सार

हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। मैदान के प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। दस्तावेजों की जांच और टेस्ट के दौरान तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

विज्ञापन
Himachal Police recruitment to now feature biometric attendance and CCTV monitoring
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस भर्ती के दौरान अयोग्य घोषित अभ्यर्थी के धोखे से दोबारा मैदान में प्रवेश करने की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र का मिलान किया जाएगा। बायोमीट्रिक और ऑनलाइन हाजिरी से उपस्थिति दर्ज होगी। अयोग्य घोषित अभ्यर्थियों का अलग रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि वे दोबारा मैदान में प्रवेश कर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल न हो सकें। मैदान के प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। दस्तावेजों की जांच और टेस्ट के दौरान तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी
भर्ती मैदान में अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी। अभिभावकों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। भर्ती के दौरान अनुशासनहीनता और गड़बड़ी रोकने के लिए आयोजकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, ऊना में एक अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा में अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर धोखे से दोबारा मैदान में प्रवेश कर टेस्ट देने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे मांगने वालों से भी सतर्क रहने को कहा
पुलिस मुख्यालय ने भर्ती में चयन का झांसा देकर पैसे मांगने वालों से भी सतर्क रहने को कहा है। यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर चयन करवाने का प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई है। अभ्यर्थियों को कीमती सामान साथ न लाने की सलाह दी गई है। सामान लाने पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

विज्ञापन

 अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य होगा। अनुचित व्यवहार या अनुशासनहीनता पर अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द कर उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। भर्ती में लगने वाले समय को देखते हुए अभ्यर्थियों को अपना भोजन साथ लाने की सलाह भी दी गई है।

ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र की दो प्रतियां, हाल ही में खिंचवाई दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचल बोनाफाइड प्रमाणपत्र की मूल प्रति, दसवीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र, आरक्षित श्रेणी का मूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। पहचान पत्र की एक प्रतिलिपि भी रखनी होगी। जिला पुलिस भर्ती समिति जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट भी करवा सकेगी।

अभ्यर्थियों को अफवाहों और भर्ती में चयन के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन या किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-अशोक तिवारी, डीजीपी

 

पीजी परीक्षा और पुलिस भर्ती का ट्रायल एक दिन, मुश्किल में अभ्यर्थी
वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर परीक्षाओं और पुलिस भर्ती के ट्रायल की तारीख एक ही होने से विद्यार्थियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। 30 नवंबर को एचपीयू की पीजी परीक्षाएं और पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता ट्रायल निर्धारित हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की विश्वविद्यालय की परीक्षा भी इसी दिन है और पुलिस भर्ती के ट्रायल में भी शामिल होना है, उनके सामने दो में से एक अवसर छोड़ने की नौबत आ सकती है। उच्च शिक्षा के साथ पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवा तारीखों के इस टकराव से परेशान हैं।

एचपीयू की ओर से नवंबर-दिसंबर सत्र की पीजी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम, एमएससी और अन्य स्नातकोत्तर कोर्स की परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। दूसरी ओर, पुलिस भर्ती के लिए 30 नवंबर को ट्रायल होने हैं। दोनों गतिविधियां एक ही दिन होने के कारण संबंधित विषयों की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल में पहुंचना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थी रोहित का कहना है कि युवा लंबे समय तक पुलिस भर्ती की तैयारी करते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी नियमित अभ्यास करना पड़ता है।

ऐसे में जिस दिन विश्वविद्यालय की परीक्षा हो, उसी दिन भर्ती का ट्रायल होने से उनकी तैयारी और भर्ती में शामिल होने का अवसर प्रभावित हो सकता है। श्रेया के अनुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा छोड़ना भी आसान नहीं है, क्योंकि इससे उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है। वहीं, अर्पित का कहना है कि युवाओं को दोनों अवसर मिलने चाहिए। विभागों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को नहीं भुगतना चाहिए। विद्यार्थियों ने मांग की है कि पुलिस भर्ती के ट्रायल की तारीख में बदलाव किया जाए या प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की परीक्षा और पुलिस भर्ती दोनों उनके भविष्य से जुड़ी हैं। ऐसे में किसी एक अवसर को छोड़ने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है। अब विद्यार्थियों की नजर संबंधित अधिकारियों के फैसले पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed