फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women In Himachal Banned Liquor In Their Village

रंग लाई महिलाओं की मुहिम, इस गांव में शराब बेचने और पीने पर लगा बैन

Thu, 27 Oct 2016 12:01 AM IST
विजय सूद/अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा)
विजय सूद/अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा) Updated Thu, 27 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women In Himachal Banned Liquor In Their Village

करीब एक दशक पहले छुआछूत की बीमारी से ग्रस्त जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल की मुल्थान तहसील के पोलिंग गांव में महिलाओं ने शराब पर बैन लगा दिया है। गांव में अगर कोई शराब पीता हुआ पाया गया तो उसे दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। 1300 की आबादी वाले गांव की महिलाएं तीन महीने से गांव के तीनों वार्डों में नशामुक्ति अभियान चलाए हैं। इन्होंने पहले गांव में भांग उखाड़ी। अब शराब पर बैन लगा दिया है।

विज्ञापन


इस मुहिम में पुरुष और पंचायत प्रधान भी सहयोग कर रहे हैं। जेदेव महिला मंडल की करीब 200 महिलाएं इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। तीनों वार्डों में कोई व्यक्ति शराब, लाहण निकालता, बेचता या पीता हुआ पाया जाता है तो उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने की व्यवस्था की है। महिलाओं की मुहिम का असर यह हुआ है कि गांव में न तो शराब बेची जा रही है, न ही शराब निकाली जा रही है। न ही कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान या घर में शराब पी रहा है। 

विज्ञापन

दुर्गम गांव पोलिंग में शराब पी तो दस हजार जुर्माना

Women In Himachal Banned Liquor In Their Village

जेदेव महिला मंडल पोलिंग की प्रधान बॉबी देवी, उपप्रधान गुड्डी देवी, हकी देवी, शकुंतला देवी, इंद्रा, भजी देवी, दयालु देवी, शांति देवी, गायत्री देवी, सरला देवी, विमला, लोभी देवी, निधि, तारा, नखरू, सुलेखा देवी, बिली देवी, सावित्री देवी और श्यामी देवी ने कहा कि महिलाओं ने गांव को भांग से नशा मुक्त किया था। अब शराब पर पाबंदी लगा दी है।

कहा कि पंचायत के दूसरे गांवों में भी महिला मंडलों के माध्यम से लोगों को नशा नहीं करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं लोहारड़ी पंचायत में भी खुले शराब ठेके के विरोध में उतर आई हैं। पंचायत प्रधान रूपलाल ने कहा कि गांव के तीनों वार्डों में शराब पर बैन लगा दिया है। शराब और लकड़ी की तस्करी पर 10 हजार जुर्माना रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed