फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women dominated panchayat election in himachal.

ओपन मुकाबले में भी पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं, ये रहे आंकड़ें

Sun, 03 Jan 2016 09:41 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
women dominated panchayat election in himachal.

हिमाचल की कई पंचायतों में ओपन सीट से चुनाव लड़कर भी महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ गईं। जुब्बल तहसील की दो पंचायतों में ओपन चुनाव लड़कर महिलाओं ने प्रधान पद पर कब्जा किया। किन्नौर जिले की शौंग पंचायत में भी महिला उम्मीदवार ने ओपन से लड़कर जीत अपने नाम की। कई पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए पुरुष प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी।

विज्ञापन


हिमाचल में दूसरे दौर के पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं का जादू चला है। दूसरे दौर के पहले चरण में प्रदेश की करीब 730 पंचायतों में मतदान हुआ। इसमें आरक्षित सीटों के अलावा भी ओपन चुनाव लड़कर महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। जुब्बल ब्लॉक की दो पंचायतों में दो महिलाओं ने पुरुषों को कड़ी टक्कर दी और प्रधान पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन


उपप्रधान पद पर पुरुषों का दबदबा रहा, लेकिन कुछ पंचायतों में महिला प्रत्याशियों ने पुरुष प्रत्याशियों को हराकर उपप्रधान पद हासिल किया है। दूसरे दौर के पहले चरण में एक जनवरी को मतदान हुआ था। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भी महिलाओं का दबदबा

women dominated panchayat election in himachal.

मंडी जिले में 74 पंचायतों में महिलाएं राज करेंगी। यहां 160 में से 74 पंचायतों में महिलाओं ने प्रधान पद हासिल किया है। जिला कुल्लू में पहले चरण में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जिले की 70 पंचायतों में चुनाव हुए। इनमें 22 पंचायतों की सरदारी महिलाओं को मिली।

इसी तरह पहले चरण में बिलासपुर की 51 पंचायतों में मतदान हुआ। इनमें 29 महिलाओं को प्रधानी मिली है। हमीरपुर की 63 पंचायतों में वोटिंग हुई। इनमें 31 महिला प्रधान बनी हैं। चंबा जिले की 80 पंचायतों में मतदान हुआ। इनमें 40 महिलाएं प्रधान चुनी गई हैं।

ऊना जिले में पहले चरण में 80 पंचायतों में वोटिंग हुई। इनमें 44 महिलाएं प्रधान चुनी गई हैं, जबकि दो महिलाओं ने उपप्रधान पद पर कब्जा किया है। सोलन जिले की 71 पंचायतों में पहले चरण का मतदान हुआ। इसमें 24 महिलाएं प्रधान, जबकि एक महिला उपप्रधान चुनी गई है। सिरमौर जिले की 78 में से 39 पंचायतों में महिला चुना गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed