स्टोव फटने से झुलसा दंपति, महिला की मौत, पति पीजीआई रैफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के लिए दूध गर्म कर रही महिला अचानक स्टोव फटने से बुरी तरह झुलस गई। इसका पति भी चपेट में आया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के कुल्लू का है।
यहां उपमंडल बंजार की चकुरठा पंचायत के पढ़ारनी गांव के साथ लगते खनोरी गांव में स्टोव फटने से झुलसी महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल महिला के पति की हालात भी गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार के शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। जब 28 वर्षीय प्रभा देवी रसोई में अपने दो साल के बेटे राहुल के लिए स्टोव पर दूध गर्म कर रही थी।
इस दौरान स्टोव ने आग पकड़ ली और स्टोव फट गया। मिट्टी का तेल महिला व उनके पति पर आने से वह भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान 31 वर्षीय प्रताप सिंह ने पत्नी और बेटे को बचाने की कोशिश की जिसमें वह भी आग की चपेट में आ गए।
हादसे में दो साल का राहुल पूरी तरह से सुरक्षित है। परंतु प्रभा देवी 90 फीसदी तथा प्रताप सिंह भी करीब 70 प्रतिशत झुलस गया। चीख पुकार के बीच दूसरे कमरे में सोए उनके छोटे भाई हेम राज ने इसकी सूचना साथ लगते पढ़ारनी गांव के ग्रामीणों को दी।
गंभीर हालत में दोनों पीजीआई रैफर, महिला की रास्ते में मौत
गांव के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को फोन किया। गंभीर रूप से घायल दंपति को ग्रामीणों ने पीठ पर उठाकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल लाया गया।
प्राथमिक उपचार करने के बाद कुल्लू अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन प्रभा देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि प्रताप का पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल किया किया।
स्थानीय पंचायत चकुरठा की प्रधान ममता देवी ने कहा कि हादसे से पूरी पंचायत में गमगीन है। मामले की जांच कर रहे सैंज पुलिस चौकी के प्रभारी स्वर्ण सिंह ने कहा कि स्टोव फटने से घर की रसोई को भी आंशिक नुकसान हुआ है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।