Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Goa stall becomes a highlight at the Winter Travel Exhibition at Gaiety

Shimla News: गेयटी में विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन में गोवा का स्टॉल बना आकर्षण

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goa stall becomes a highlight at the Winter Travel Exhibition at Gaiety
राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन

पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने टिकाऊ पर्यटन पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार से विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन शुरू हो गई। ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार (टीटीबी) आरआईएएम की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में गोवा का स्टॉल मुख्य आकर्षण रहा।


प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी का विषय पर्यटन में टिकाऊ विकास रखा है। इस दौरान विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार पर्यटन और पर्यटन उद्योग के सामने भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की। पैनल चर्चा का विषय यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में सतत विकास का महत्व रहा। चर्चा में आरकेएमवी के पर्यटन विभाग के प्रोफेसर श्रीकांत ने पर्यटन संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा आईएचएम कुफरी के विभागाध्यक्ष कीर्ति पुरी, संजीव पुरी और हिमाचली होमस्टे एसोसिएशन शिमला की अध्यक्ष तनुजा ने भी पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। प्रदर्शनी में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें गोवा का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां लोगों को समुद्री तटों, पुर्तगाली वास्तुकला, तटीय संस्कृति और खान-पान की झलक देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्रदर्शनी में मेघालय, त्रिपुरा और बिहार के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस दौरान नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और गोवा पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक दीपक नार्वेकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article