Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ladbhadol road accident: A happy gathering turned into the last meeting, video of the last celebration surface

लडभड़ोल सड़क हादसा: खुशियों की महफिल बनी आखिरी मुलाकात; सामने आया छह दोस्तों के आखिरी जश्न का वीडियो

Sat, 21 Nov 2026 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

 मंडी जिले लडभड़ोल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। 

विज्ञापन
Ladbhadol road accident: A happy gathering turned into the last meeting, video of the last celebration surface
हादसे से पहले नामकरण समारोह में जमकर नाचे थे युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले लडभड़ोल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। एक साथ छह होनहार युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर आंख नम है और परिवार बेसुध है। इसी बीच हादसे से चंद घंटे पहले का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छह दोस्त एक पारिवारिक समारोह में डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गवाला निवासी पंकज कुमार की बहन के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए सभी दोस्त एकत्रित हुए थे। समारोह में खुशियों का माहौल था। सामने आए वीडियो में आयुष, पंकज, अनुज, आदित्य, यश और अर्णव अलग-अलग गानों पर पूरे उत्साह के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उस समय किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह छहों दोस्तों का एक साथ आखिरी जश्न साबित होगा।

विज्ञापन

Trending Videos

बुआ के बेटे कृष ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया
यह भावुक वीडियो मृतक आदित्य के बुआ के बेटे कृष ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। हादसे के बाद से सदमे में डूबे कृष ने रुंधे गले से बताया कि उनकी मौसी की बेटी के बच्चे का नामकरण समारोह था, जिसमें वह भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी दोस्त बेहद खुश थे और डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। कृष ने बताया कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अपने दोस्तों का आखिरी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। उनके मुताबिक, समारोह समाप्त होने के बाद वह खुद पैदल ही अपने मामा के घर की ओर निकल गए थे, जबकि आयुष, पंकज, अनुज, आदित्य, यश और अर्णव गाड़ी में सवार होकर वहां से रवाना हुए थे। रात को घर लौटते समय रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें छहों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। अब वही वीडियो, जिसमें कुछ घंटे पहले तक छहों दोस्त हंसते-मुस्कुराते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं, उनके परिवारों और ग्रामीणों के लिए दर्दनाक याद बन गया है। आखिरी जश्न के इस वीडियो को देखकर परिजनों और ग्रामीणों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed