फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Will the project displace unto death

आमरण अनशन करेंगे परियोजना विस्थापित

Sat, 28 Jun 2014 05:37 PM IST
ब्यूराे अमर उजाला, शिमला
ब्यूराे अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jun 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
Will the project displace unto death

शिमला रामपुर नाथ्ापा झाकड़ी परियाेजना में अपनी मांगाे काो लेकर कई माह से क्रमिक अनशन पर बैठी विस्थापित कल्याण समिति ने अब आमरण अनशन करने का फैसला लिया है। आमरण अनशन को लेकर समिति की बैठक झाकड़ी में आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में नाथपा से लेकर झाकड़ी तक के लोग उपस्थित रहे। बैठक विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 वर्ष से लंबित मांगों को लेकर चरचा की गई।
विज्ञापन


इसमें 27-12-1991 के निदेशक मंडल के अनुसार प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देना था। जबकि 5-10-2011 की अधिसूचना के अनुसार परियोजना के उत्पादन का 1 प्रतिशत भाग नकदी के तौर पर विस्थापितों को दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विस्थापितों की कई मांगें हैं, जिन्हें परियोजना प्रबंधन ने आज तक नहीं माना है। इसके विरोध में ये लोग पिछले पांच माह से क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि क्रमिक अनशन के बाद भी न तो सरकार और न ही परियोजना प्रबंधन ने उनकी मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं। इस कारण अब मजबूरी में आमरण अनशन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

अध्यक्ष ने बताया कि 20 जुलाई को परियोजना गेट पर विस्थापित प्रभावित परिवारों के सदस्य आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी परियोजना प्रबंधन और प्रदेश सरकार की होगी।

बैठक में पूर्व प्रधान झाकड़ी हरी दास राठौर, सतीश शर्मा, बीडीसी सदस्य गोपी चंद नेगी, उपप्रधान झाकड़ी रोशन लाल डोगरा, पूर्व उपप्रधान सबीर दास, मान दास, बीडीसी चेयरमैन निचार किन्नौर, ग्राम पंचायत सदस्य झाकड़ी सेना देवी, भाग चंद, बीरबल कश्यप, प्रेम चंद ठाकुर, ईश्वर, सुनीला, सरोज नेगी, बलदेव पाराशर।


सुंदर भंडारी, चिंता देवी, शारदा देवी, राजवंती, समिति सहसचिव राकेश मेहता, सलाहकार समिति सदस्य भगत राम भारती और सभी समिति सदस्य कोषाध्यक्ष भूपेश भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed