{"_id":"6612a00a99311a9c7b08945b","slug":"will-have-to-go-through-hoops-for-building-maps-private-architects-will-pass-shimla-news-c-19-sml1001-331738-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भवनों के नक्शे के लिए काटने होंगे चक्कर, निजी आर्किटेक्ट करेंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भवनों के नक्शे के लिए काटने होंगे चक्कर, निजी आर्किटेक्ट करेंगे पास
विज्ञापन
नगर निगम ने सभी पंजीकृत आर्किटेक्ट को जारी किए दिशा-निर्देश, नए सॉफ्टवेयर से नक्शों के होंगे आवेदन
500 वर्ग मीटर तक के नक्शे पास कर सकेंगे
भवन निर्माण की भी करनी होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरकार के दिशा निर्देशों के बाद राजधानी में भी अब निजी आर्किटेक्ट भवनों के नक्शे पास कर सकेंगे। नगर निगम ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए शनिवार को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से लोगों को नक्शे पास करवाने के लिए अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नई व्यवस्था के तहत टीसीपी और सभी नगर निगमों में भी अब नई ऑनलाइन व्यवस्था के तहत भवनों के नक्शे पास होंगे। आंकड़ों पर नजर डालें तो शिमला शहर में हर साल नक्शों के करीब 500 आवेदन वास्तुकार शाखा के पास पहुंचते हैं।निजी आर्किटेक्ट 500 वर्ग मीटर तक के ही नक्शे पास कर सकेंगे।
ये है अब तक की व्यवस्था
अभी शहर के लोग भवन निर्माण के लिए पहले निजी आर्किटेक्ट से इसका नक्शा तैयार करवाते हैं। इसके बाद इसे नगर निगम में ऑनलाइन जमा किया जाता है। नगर निगम इन आवेदनों की जांच करता है और यदि किसी तरह की कमी हो तो उसे दूर करने के निर्देश देता है। सभी शर्तें पूरी करने के बाद ही नक्शे पास होते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में कई महीने लग जाते हैं। इससे लोगों को बार-बार नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
अब ये होगी व्यवस्था
अब नई व्यवस्था के तहत लोग जिस आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाएंगे, वही इसे पास भी कर सकेगा। नक्शे संबंधी यह सारी प्रक्रिया सरकार के बनाए पोर्टल पर होगी। सरकार ने 13 मार्च को इसे लॉन्च किया था। इसमें अब नगर निगमों के नियमों के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। शहर में नगर निगम और टीसीपी से करीब 100 पंजीकृत आर्किटेक्ट हैं। अब वे नक्शे पास कर सकेंगे।
नगर निगम करेगा कंपलीशन
भवनों के नक्शे भले ही निजी आर्किटेक्ट पास करेगा लेकिन भवन तैयार होने के बाद इसके कंपलीशन की शक्ति नगर निगम के पास ही रहेगी। भवन निर्माण पूरा होने के बाद निगम की टीम मौके पर जाकर देखेगी कि क्या भवन मालिक ने नक्शे के मुताबिक निर्माण किया है या नहीं। इसके बाद ही इसे कंपलीशन की मंजूरी मिलेगी। कंपलीशन की मंजूरी के बाद ही भवन मालिकों को सस्ती दरों पर बिजली और पानी के कनेक्शन मिलते हैं।
आर्किटेक्ट के मनमानी फीस वसूलने का अंदेशा
नई व्यवस्था से शहर में नक्शे पास करने की प्रक्रिया में तो तेजी आ सकती है लेकिन लोगों को कई परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। नक्शा बनाने या इसे पास करने के एवज में आर्किटेक्ट को कितनी फीस देनी होगी, यह तय नहीं है। इससे लोगों से मनमाने शुल्क वसूले जाने का अंदेशा है। दूसरा यदि आर्किटेक्ट का बनाया और पास किया नक्शा भवन निर्माण के बाद नगर निगम नहीं मानता है तो फिर भवन मालिक को नुकसान हो सकता है। ऐसे कई सवाल हैं, जिन पर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
नई व्यवस्था के तहत पास होंगे नक्शे
राजधानी में भवनों के नक्शे नई व्यवस्था के तहत पास होंगे। इसका सॉफ्टवेयर लगभग तैयार है। इसमें नगर निगम नियमों के अनुसार जो बदलाव होने हैं, उस बारे में भी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नक्शे निजी आर्किटेक्ट पास करेंगे लेकिन कंपलीशन नगर निगम ही करेगा।
भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला।