फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Why are stray dogs becoming aggressive in the city? Study will be done

Shimla News: शहर में आक्रामक क्यों हो रहे लावारिस कुत्ते, होगा अध्ययन

Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Why are stray dogs becoming aggressive in the city? Study will be done
संस्था के साथ मिलकर पहली बार लावारिस कुत्तों की गणना करने की भी तैयारी, संस्था ने नगर निगम को दी प्रस्तुति
विज्ञापन

कुत्तों के बदले व्यवहार को लेकर किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों की पहली बार गणना की जाएगी। साथ ही इनके आक्रामक होते व्यवहार का भी अध्ययन किया जाएगा। नगर निगम एक संस्था के साथ मिलकर शहर में लावारिस कुत्तों पर अध्ययन शुरू करने जा रहा है।इसमें न सिर्फ लावारिस कुत्तों की गणना होगी बल्कि इन्हें मौके पर ही एंटी रैबीज के टीके भी लगाए जाएंगे। इससे इनके काटने से बीमारियां फैलने का खतरा कम होगा।

टाउनहॉल में बुधवार को शहर की एक संस्था ने इस योजना पर महापौर सुरेंद्र चौहान के सामने प्रस्तुति दी है। नगर निगम के अनुसार यह संस्था लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक से जनता को राहत दिलाने के लिए निगम के साथ काम करने को तैयार है। शहर में अभी कितने लावारिस कुत्ते हैं, इनकी गणना नहीं हो पाई है। इसलिए अब इनकी गणना की जा रही है। शहर में हर माह 150 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने से लहूलुहान हो रहे हैं। पार्षद हर सदन में लावारिस कुत्तों की समस्या से राहत दिलाने का मामला उठा रहे हैं लेकिन सख्त नियमों के चलते निगम सिर्फ कुत्तों की नसबंदी तक सीमित है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि संस्था के साथ मिलकर शहर में लावारिस कुत्तों का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही लोगों को भी इनके बदले व्यवहार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस योजना को जल्द शुरू करने के लिए इसका प्रस्ताव इस बार नगर निगम सदन में भी लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article