{"_id":"6ad23fdaef3981a24b08df4a","slug":"achievement-shilai-prakash-at-the-pes-pallo-world-cup-named-best-player-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पेसापालो विश्व कप में हिमाचल के प्रकाश का जलवा, बने बेस्ट प्लेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: पेसापालो विश्व कप में हिमाचल के प्रकाश का जलवा, बने बेस्ट प्लेयर
Fri, 16 Oct 2026 08:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:47 PM IST
सार
1 से 5 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए प्रकाश ने टीम को चौथा स्थान दिलाया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिलाई के प्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 12वें पेसापालो विश्व कप में सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के टिंबी निवासी प्रकाश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 1 से 5 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए प्रकाश ने टीम को चौथा स्थान दिलाया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विश्व कप में भारत सहित सात देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें फिनलैंड, जर्मनी, कनाडा, फ्रांस और जापान की टीमें भी शामिल रहीं। प्रकाश ने कप्तान और खिलाड़ी, दोनों भूमिकाओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनके खेल की बदौलत भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। प्रकाश की इस उपलब्धि से शिलाई क्षेत्र और सिरमौर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन