फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: HRTC employees and pensioners to get an extension on the validity period of 'Him Bus Cards'; directi

हिमाचल: एचआरटीसी कर्मचारियों-पेंशनरों को हिम बस कार्ड की समय सीमा में मिलेगी छूट, 12 अक्तूबर के निर्देश वापस

Fri, 16 Oct 2026 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 08:38 PM IST
सार

एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा के लिए कर्मचारियों और पेंशनरों के हिम बस कार्ड बनाने की तय समय सीमा में प्रबंधन छूट देने जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal: HRTC employees and pensioners to get an extension on the validity period of 'Him Bus Cards'; directi
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क यात्रा के लिए कर्मचारियों और पेंशनरों के हिम बस कार्ड बनाने की तय समय सीमा में प्रबंधन छूट देने जा रहा है। पूर्व में 22 अक्तूबर तक कार्ड बनाने के लिए महज 10 दिन का समय दिया गया था। इसे लेकर मंडलीय और क्षेत्रीय प्रबंधकों ने अतिरिक्त समय की मांग की थी। इसके बाद मुख्यालय ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 12 अक्तूबर के निर्देशों को वापस ले लिया है। अब इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे, हालांकि यूनिट स्तर पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन


योजना के तहत निगम के करीब 11 हजार कर्मचारियों और 8 हजार पेंशनरों के लिए यह कार्ड बनवाना अनिवार्य है। इसके दायरे में नियमित, अनुबंध, आउटसोर्स, सेवानिवृत्त कर्मी और पारिवारिक पेंशनधारक शामिल हैं। 118 रुपये (100 रुपये कार्ड शुल्क व 18 रुपये जीएसटी) की लागत वाले इस कार्ड से कर्मचारियों के सफर का पूरा रिकॉर्ड (मार्ग, समय और फेरे) प्रबंधन के पास दर्ज रहेगा। टिकट जारी होने की इस डिजिटल व्यवस्था से स्टाफ के नाम पर होने वाले अनाधिकृत निशुल्क सफर पर पूरी तरह रोक लगेगी। शिमला, मंडी, धर्मशाला और हमीरपुर मंडलों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापित ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed