फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: Hamirpur ranks first among govt colleges, with RKMV in second place and Sanjauli in third.

सरकारी कॉलेजों की आंतरिक रैंकिंग: हमीरपुर नंबर वन, आरकेएमवी दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर, देखें पूरी सूची

Fri, 16 Oct 2026 10:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 10:46 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों की आंतरिक रैंकिंग जारी कर दी है।  इसमें हमीरपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल सरकारी कॉलेज ने टियर-1 में पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh: Hamirpur ranks first among govt colleges, with RKMV in second place and Sanjauli in third.
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों की आंतरिक रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें हमीरपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल सरकारी कॉलेज ने टियर-1 में पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी है। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला दूसरे और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सरकारी कॉलेज संजौली तीसरे स्थान पर रहा। 1100 अंकों के पैमाने पर तैयार इस रैंकिंग में ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट और स्पॉट मूल्यांकन को आधार बनाया गया।

विज्ञापन


स्पॉट मूल्यांकन में हमीरपुर कॉलेज को 1034.5 अंक मिले, जबकि आरकेएमवी ने 1020 और एक्सीलेंस कॉलेज संजौली ने 1018 अंक हासिल किए। इन नतीजों ने प्रदेश के प्रमुख सरकारी कॉलेजों के बीच गुणवत्ता और प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा को प्रस्तुत किया है। रामपुर बुशहर के गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल सरकारी कॉलेज ने 1016.5 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। मंडी का वल्लभ राजकीय कॉलेज 1004 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


चौड़ा मैदान स्थित राजीव गांधी सरकारी कॉलेज को 974.5 और घुमारवीं के स्वामी विवेकानंद सरकारी कॉलेज को 955 अंक मिले। ऑनलाइन मूल्यांकन के आधार पर अंब का महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज आठवें, सीमा कॉलेज नौवें और बिलासपुर कॉलेज दसवें स्थान पर रहा। टियर वन में एक हजार से अधिक संख्या वाले विद्यार्थियों की संख्या वाले काॅलेज, टू में 500 से ऊपर और थ्री में 500 से नीचे विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टियर दो : ठियोग अव्वल, भोरंज ने भी दिखाई दमदार वापसी
टियर दो में सरकारी कॉलेज ठियोग ने 980 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। भोरंज कॉलेज ने ऑनलाइन मूल्यांकन में 890.5 अंक प्राप्त किए थे, लेकिन स्पॉट मूल्यांकन में 973 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी डिग्री कॉलेज सुन्नी 932.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अर्की कॉलेज को 928 अंक मिले और उसने चौथा स्थान हासिल किया। सरस्वती नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री सरकारी कॉलेज 913.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। बंजार कॉलेज और बीटन स्थित संत ढंगू वाला गुज्जर सरकारी कॉलेज क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे।

टियर तीन : संगड़ाह ने हासिल किया पहला स्थान
टियर तीन में सिरमौर जिले के सरकारी कॉलेज संगड़ाह ने 955 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन मूल्यांकन में भी कॉलेज का प्रदर्शन मजबूत रहा और उसे 953 अंक मिले। हमीरपुर जिले का धनेटा कॉलेज 815 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सोलन जिले के दाडलाघाट कॉलेज ने 804 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिरमौर जिले का हरिपुरधार कॉलेज 785 अंकों के साथ चौथे और सराहन कॉलेज 773 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। धर्मपुर कॉलेज को 757 और कांगड़ा जिले के शिवनगर कॉलेज को 709 अंक मिले।

ऑनलाइन और स्पॉट मूल्यांकन से बदला प्रदर्शन
रैंकिंग के आंकड़े बताते हैं कि कुछ कॉलेजों के प्रदर्शन में दोनों मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बीच उल्लेखनीय अंतर रहा। टियर दो में भोरंज कॉलेज का ऑनलाइन स्कोर 890.5 से बढ़कर स्पॉट मूल्यांकन में 973 अंक पहुंच गया। इसके विपरीत, टियर एक में राजीव गांधी सरकारी कॉलेज चौड़ा मैदान का स्कोर 1013 से घटकर 974.5 और घुमारवीं कॉलेज का स्कोर 1001 से घटकर 955 अंक रह गया।

यह रहा कॉलेजों के मूल्यांकन का आधार
उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार कॉलेजों की रैंकिंग उनकी ओर से प्रस्तुत स्व-मूल्यांकन रिपोर्टों के ऑनलाइन आकलन और चयनित संस्थानों के स्पॉट मूल्यांकन के आधार पर तैयार की गई है। स्पॉट मूल्यांकन के लिए चयनित नहीं किए गए कॉलेजों का आकलन स्क्रीनिंग कमेटी ने ऑनलाइन रिपोर्टों के आधार पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed