{"_id":"6ad239b560bf23f095078bfd","slug":"shimla-decision-to-merge-two-schools-in-jawali-overturned-both-institutions-will-now-continue-to-operate-sep-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जवाली में दो स्कूलों के विलय का फैसला रद्द, अब अलग-अलग चलेंगे दोनों संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जवाली में दो स्कूलों के विलय का फैसला रद्द, अब अलग-अलग चलेंगे दोनों संस्थान
Fri, 16 Oct 2026 08:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:20 PM IST
सार
पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) जवाली का एक सह-शैक्षणिक स्कूल में विलय करने का फैसला रद्द कर दिया गया है। अब दोनों संस्थान अलग-अलग सह-शैक्षणिक स्कूलों के रूप में संचालित होंगे।
विज्ञापन
स्कूल(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के जवाली में दो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विलय संबंधी अपने पूर्व फैसले में संशोधन किया है। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) जवाली का एक सह-शैक्षणिक स्कूल में विलय करने का फैसला रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब दोनों संस्थान अलग-अलग सह-शैक्षणिक स्कूलों के रूप में संचालित होंगे। शिक्षा विभाग ने 18 फरवरी 2026 को जारी अपनी पिछली अधिसूचना में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है। नए आदेश के तहत दोनों स्कूलों की अलग पहचान और संचालन व्यवस्था बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के अनुसार पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली लीड स्कूल के रूप में संचालित होगा और इसकी संबद्धता सीबीएसई से रहेगी। वहीं, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) का नाम बदलकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली किया जाएगा। यह स्कूल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन