{"_id":"26815daf001aaec0c51a51c669c9c368","slug":"weather-updates-of-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम के जल्द बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार अगले दो अभी लोगों को खुश्क ठंड सताएगी। मगर 26 को हल्की बारिश हो सकती हैं। हालांकि विभाग की मानें तो आने वाले 10 दिन तक मौसम में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
केलांग, कल्पा और मनाली का तापमान तो माइनस में पहुंच चुका है। रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, कल्पा माइनस 1.0 और मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8, दर्ज किया गया। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन तक खुश्क ठंड बनी रहेगी।