फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: rain and snowfall chances two day yellow alert

हिमाचल में मौसम: कल भी बारिश के आसार, दो दिन येलो अलर्ट

Thu, 21 Oct 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Oct 2021 05:53 PM IST
सार

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। मौसम में आए बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
weather update himachal: rain and snowfall chances two day yellow alert
मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। 25 अक्तूबर को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 31.9, बिलासपुर में 31.0, सुंदरनगर में 29.5, हमीरपुर में 29.2, भुंतर में 29.0, कांगड़ा-नाहन में 28.8, चंबा में 28.2, धर्मशाला में 24.6, शिमला में 22.4, कल्पा में 19.0, डलहौजी में 18.9 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 6.6, मनाली में 6.8, भुंतर में 10.3, सोलन में 11.7 और शिमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed