{"_id":"16070a17932e3122cdc8a119427a2b80","slug":"weather-forecast-himachal-pradesh-heavy-rain-and-snowfall-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी गई है। शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 14 और 15 फरवरी को पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। 16 से फिर बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान शिमला में 15.3, धर्मशाला में 16.8, ऊना में 25.6, सोलन में 22.5, नाहन में 20, कल्पा में 10, सुंदरनगर में 21.4 और भुंतर में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान केलांग में -6.3, कल्पा में -3.4, केलांग में -6.3, मनाली में -1.2 और शिमला में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीते मंगलवार रात 8:43 बजे लाहौल स्पीति में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जिले में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन