{"_id":"71fbc2c86d4170fe1f856a51c4a2de63","slug":"weather-forecast-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में तपेगा हिमाचल, बारिश-बर्फबारी के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में तपेगा हिमाचल, बारिश-बर्फबारी के आसार कम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में फरवरी महीने में पारा और चढ़ेगा। इस महीने भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कम है। सात और नौ फरवरी को हालांकि प्रदेश में मौसम बिगडे़गा लेकिन कुछ क्षेत्रों तक ही इसका असर रहेगा। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में जनवरी महीने में सिर्फ 2 सेंटीमीटर बर्फबारी और 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। साल 2009-10 में भी ऐसे ही हालात थे। उस साल 1.8 सेंटीमीटर बर्फ और 125 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। साल 2005-06 में जनवरी महीने में बर्फबारी नहीं हुई थी। इस साल 376 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
साल 2000 में दस सेंटीमीटर बर्फ और 154 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक इस साल भी जनवरी में बर्फ और बारिश में कमी दर्ज की गई। उधर, बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
शिमला में अधिकतम तापमान 15.1, सुंदरनगर में 22.3, भुंतर में 21.1, कल्पा में 10.4, धर्मशाला में 16.6, ऊना में 22.5, सोलन में 20.7 और नाहन में 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों और मौसम और अधिक गर्म होगा।
बारिश, बर्फबारी होने की उम्मीद कम है। सात और नौ फरवरी को मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। एक-दो स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।