फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather forecast: Glacier avalanche Alert in Lahaul Spiti Himachal Pradesh

बिगड़ा मौसम का मिजाज, हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी

Tue, 21 Feb 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Feb 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast: Glacier avalanche Alert in Lahaul Spiti Himachal Pradesh

हिमाचल में सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति में 15 से 20 सेटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग में सर्वाधिक 40 सेंटीमीटर, तोद और चंद्राघाटी में 15 से 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। मनाली के समीप बाहंग में चल रहे हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन संस्‍थान (Snow and Avalanche Study Establishment) ने लाहौल स्पीति के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में हिमखंड गिरने से चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


डीसी लाहौल विवेक भाटिया 21 और 22 फरवरी को हिमखंड गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कुल्लू की ऊंची चोटियों में हिमपात होने के साथ साथ हाइवे - 305 वाहनों की आवाजाही के लिए के लिए बंद हो गया है। खराब मौसम के चलते एचआरटीसी ने कुल्लू जिला के 15 अतिसंवेदनशील रूटों पर बस सेवा को गंतव्य तक नहीं भेजा है। राजधानी शिमला में सुबह के वक्त बारिश होती रही।

विज्ञापन

लाहौल, किन्नौर और चंबा के कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी

Weather forecast: Glacier avalanche Alert in Lahaul Spiti Himachal Pradesh

मौसम में एकाएक परिवर्तन आने से शिमला में ठंड बढ़ गई है। राजधानी का पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरा है। कांगड़ा जिले में सोमवार को भी दिन भर रुक - रुक कर बारिश होती रही। यहां आसमानी बिजली गिरने से एक महिला भी घायल हो गई है। जिला चंबा के खजियार और पांगी में चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। 

भरमौर, होली, तीसा व सलूणी की ऊपरी पहाड़ियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फ बारी से पांगी घाटी के सभी सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इधर, मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 से 26 फरवरी तक हिमाचल में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed