फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast: chances of snowfall and rain in himachal from 25 to 28 feb

तीन दिन तक हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 23 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
weather forecast: chances of snowfall and rain in himachal from 25 to 28 feb

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। दो दिन तक धूप खिलने के बाद 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश में दोबारा बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा।

विज्ञापन


25 और 26 फरवरी को किन्नौर, लाहौल स्पीति और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित शिमला, सोलन, सिरमौर के भी कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.4, ऊना में 27.6, नाहन में 20.7, सोलन में 19.5, धर्मशाला में 19.2, सुंदरनगर में 21.2, भुंतर में 20.0, कल्पा में 9.4, मंडी में 20.1, हमीरपुर में 18.5, बिलासपुर में 22.3, कांगड़ा में 20.8, मनाली में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर मौसम साफ रहा। शिमला में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिली। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0, कल्पा में माइनस 3.4, मनाली में माइनस 0.8, शिमला में 3.3 और सोलन में 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed