{"_id":"963998713ac1e97f78d9ae7ed02a3b24","slug":"weather-forcast-for-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Aug 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने से राहत महसूस की जाने लगी है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
22 से 24 अगस्त तक फिर से मध्यम ऊंचाई, मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ एक स्थानों हल्की से दरमियानी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
उधर, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सोमवार को पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अवरुद्ध हुई अधिकतर सड़कों को खोल दिया गया है।
काफी दिन बाद निकली धूप
सोमवार को भी राजधानी सहित अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा हुआ है।
सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 25.9, सुंदरनगर 31.9, भुंतर 32.6, कल्पा 24.0, धर्मशाला 27.6, ऊना 34.0, नाहन 28.3, सोलन 28.9 और कांगड़ा का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला कें द्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। 21 अगस्त से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से दरमियानी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन