फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply shortage in shimla city.

शिमला के लोगों पर मंडराने वाला है पानी का संकट

Thu, 18 Jun 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Jun 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
water supply shortage in shimla city.

एक चौथाई शहर में पीने के पानी की सप्लाई करने वाली अश्वनी खड्ड पेयजल योजना का जल स्तर घट गया है। खड्ड के जलस्रोतों से 20 प्रतिशत कम पानी मिलने की बात आईपीएच महकमे ने की है। इस कारण पेयजल योजना में पंपिंग प्रभावित हो रही है। पानी की मात्रा घटने से दो से तीन एमएलडी पानी की पंपिंग कम हो रही है। इसके चलते छोटा शिमला शिमला जोन में पानी की किल्लत शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम और बुधवार सुबह छोटा शिमला जोन के तहत पानी की सप्लाई नहीं हुई। आईपीएच महकमे का कहना है कि बारिश नहीं होने से समस्या बढ़ी है। अश्वनी खड्ड में पानी सूखने से 20 प्रतिशत की कमी आई है। अश्वनी खड्ड पेयजल योजना का मुख्य जलस्रोत कैचमेंट एरिया है। कैचमेंट एरिया में आसपास के क्षेत्रों से नालों का पानी आता है।
विज्ञापन


खड्ड में पानी सूखने और बारिश नहीं होने के चलते आने वाले दिनों में छोटा शिमला जोन में पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ेगा। आईपीएच से कम सप्लाई मिलने से नगर निगम ने भी छोटा शिमला जोन में पानी की अघोषित राशनिंग कर दी है। एक दिन छोड़कर जोन के तहत पानी की सप्लाई हो रही है। अब सप्लाई घटने से लोगों को और जलसंकट झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुल गई आईपीएच की पोल
आईपीएच का शहर में पीने के पानी की कहीं भी कमी नहीं होने के दावे की 24 घंटों में पोल खुल गई है। अमर उजाला में बीते दस दिन के दौरान पानी की किल्लत की खबरें प्रकाशित होने के बाद विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बड़े-बड़े दावे किए थे। विभाग ने कहा कि हमारी ओर से पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। वितरण के क्षेत्र की खामियों के चलते ही पानी की सप्लाई में कट लग रहे हैं। लेकिन बुधवार को विभाग ने अश्वनी खड्ड में दो से तीन एमएलडी सप्लाई घटने की बात कही।

दो एमएलडी पानी की हुई है कमी : विनोद
आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि अश्वनी खड्ड में पानी की कमी हो गई है। 20 प्रतिशत पानी की कमी हुई है। पेयजल योजना से नगर निगम को पहले 10 एमएलडी पानी दिया जाता था। अब दो एमएलडी पानी की कमी हुई है। आठ एमएलडी पानी दिया जा रहा है। तीन पंपों की जगह दो ही पंप काम कर रहे हैं।

कम सप्लाई पर लगाना पड़ रहा कट : विजय
निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि इन दिनों शहर में 45 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। आईपीएच से कम सप्लाई मिलने के चलते कुछ क्षेत्रों में विवश होकर कट लगाना पड़ रहा है। अश्वनी खड्ड से 7 से 8 एमएलडी पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed